National

बेटी के जन्म से पहले IITian ने छोड़ दी लाखों की नौकरी, कहा- पैसे से ज्यादा जरूरी है बच्चे की देखभाल

अक्सर लोग हाई सैलरी जॉब की तलाश में रहते हैं. इसके लिए ना जाने उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ती है.ताकि उनके हाथों से कहीं हाई सैलेरी वाली जॉब हाथ से न निकल जाए. लेकिन इन दिनों एक ऐसे पिता की कहानी सामने आई है. जिसने अपने नवजात शिशु की देखभाल के लिए अपनी लाखों की नौकरी छोड़ दी.ताकि वह अपने नवजात शिशु के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सके और तो और सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यहा है कि उन्हें लगता एक तरह से करियर में उनका प्रमोशन है.

हम बात कर रहे हैं आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई करने वाले अंकित जोशी जिनके पास अभी के समय में वो कुछ है जो एक सफल आदमी के पास होना चाहिए एक कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे. अपने इस फैसले के बारे में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से कुछ दिन पहले ही अपनी हाई सैलेरी वाली नौकरी छोड़ दी..मुझे पता है कि मेरा यह फैसला दुनिया को अजीब लग रहा होगा लेकिन मेरे लिए यह किसी प्रोमोशन से कम नहीं है. इस दौरान लोगों ने मुझे चेतावनी दी थी कि आगे चीजें मुश्किल हो जाएंगी, लेकिन मेरी पत्नी ने फैसले का समर्थन किया.

अंकित बताते हैं कि जिस कंपनी में वह वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे वहां उनको काफी ज्यादा ट्रेवल करना पड़ता था. ये एक ऐसी चीज थी कि जो वह अपनी बेटी के जन्म के बाद करने को तैयार नहीं थे इसलिए मैंने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया.’ अपने इंटरव्यू के दौरान जोशी ने यह भी बताया कि कंपनी ने उन्हें सप्ताह भर की पैटरनिटी लीव भी दी लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं था और मैं इससे ज्यादा कंपनी से उम्मीद नहीं कर सकते थे क्योंकि उन्होंने कुछ महीने पहले ही सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर एक नयी जॉब शुरू की थी.

अपनी नौकरी छोड़ने के बाद से, जोशी ने अपना समय स्पीति की देखभाल के लिए समर्पित किया है. जब उनसे पूछा गया कि बेटी का नाम ऐसा नाम इसलिए रखा क्योंकि उन्होंने और उनकी पत्नी ने स्पीति घाटी की यात्रा के बाद फैसला किया कि वे अपनी बेटी का नाम इस शानदार जगह के नाम पर रखेंगे. आगे नौकरी को लेकर अंकित का कहना है कि कुछ महीनों के बाद नई नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू कर देंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

3 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

14 घंटे ago