National

गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका

गुजरात के मोरबी में रविवार (30 अक्टूबर) को केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया. माच्छू नदी पर नवनिर्मित केबल पुल तीन दिन पहले खोला गया था. हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे. ये सभी छठ का त्योहार मना रहे थे. इस हादसे में करीब 400 लोगों के नहर में डूबने की आशंका है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, बचाव कार्य जारी है.

गुजरात के मंत्री ने बताया कि हम लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं.”

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है. उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

11 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

13 घंटे ago