गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका
गुजरात के मोरबी में रविवार (30 अक्टूबर) को केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया. माच्छू नदी पर नवनिर्मित केबल पुल तीन दिन पहले खोला गया था. हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे. ये सभी छठ का त्योहार मना रहे थे. इस हादसे में करीब 400 लोगों के नहर में डूबने की आशंका है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, बचाव कार्य जारी है.
गुजरात के मंत्री ने बताया कि हम लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं.”
#WATCH | Several people feared to be injured after a cable bridge collapsed in the Machchhu river in Gujarat's Morbi area today. Further details awaited. pic.twitter.com/hHZnnHm47L
— ANI (@ANI) October 30, 2022
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है. उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है.
PM @narendramodi spoke to Gujarat CM @Bhupendrapbjp and other officials regarding the mishap in Morbi. He has sought urgent mobilisation of teams for rescue ops. He has asked that the situation be closely and continuously monitored, and extend all possible help to those affected.
— PMO India (@PMOIndia) October 30, 2022
![गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका 5 Banner 03 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/10/Banner-03-01.jpg)
![गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका 6 IMG 20221017 WA0000 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221017-WA0000-01.jpeg)
![गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका 7 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका 8 IMG 20211012 WA0017](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20211012-WA0017.jpg)
![गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका 9 IMG 20221021 WA0064 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221021-WA0064-01.jpg)
![गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका 10 IMG 20220915 WA0001](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220915-WA0001.jpg)
![गुजरात: नदी के ऊपर बना पुल टूटा, छठ मना रहे करीब 500 लोग नदी में गिरे, कई के डूबने की आशंका 11 IMG 20220331 WA0074](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220331-WA0074.jpg)