गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया है. साथ ही नेवी और एयरफोर्स की टीमों को मोरबी के लिए रवाना कर दिया है. मरीन कमांडोज को बचाव-राहत कार्य के लिए भेजा गया है.
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में मरने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.
मोरबी हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. आईएएस राजकुमार बेनीवाल की अध्यक्षता में कमेटी हादसे की जांच करेगी.
पुल गिरने की घटना के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. नेवी और एयर फोर्स की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है. आईएनएस वलसुरा को रेस्क्यू बोट, मरीन कमांडो और तैराकों के साथ मौके के लिए भेजा गया है.
मोरबी में गिरा केबल पुल करीब एक सदी पुराना था. मरम्मत के बाद चार दिन पहले ही 26 अक्टूबर को इस पुल को फिर से खोला गया था. हालांकि 24 घंटे पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पुल हिलता हुआ नजर आ रहा है.
हादसे को लेकर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दुख जताया है. हादसे के बाद पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है.
पीएम मोदी ने मोरबी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की राशि की मदद की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी.
स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा, “पुल टूटने से कई लोग नदी में गिर गए. बचाव अभियान जारी है.” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त पुल पर कई महिलाएं और बच्चे मौजूद थे.
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…