सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा कि वह विस्तारा और एयर इंडिया के संभावित विलय के लिए टाटा के साथ बातचीत कर रही है। सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि टाटा के साथ बातचीत चल रही है और दोनों पक्षों के बीच किसी निश्चित शर्त पर अभी सहमति नहीं हुई है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में एयरलाइन ने कहा, ‘‘बातचीत में एसआईए और टाटा के बीच मौजूदा साझेदारी को और गहरा करने पर जोर दिया जा रहा है और इसमें विस्तारा, एयर इंडिया के संभावित विलय को शामिल किया जा सकता है।’’
टाटा समूह के पास तीन एयरलाइन: बता दें कि टाटा समूह ने इस साल जनवरी में सरकार से एयर इंडिया और इसकी अंतरराष्ट्रीय इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस का नियंत्रण ले लिया था। इसके अलावा एयरएशिया इंडिया में उसकी 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 16.33 प्रतिशत हिस्सेदारी मलेशियाई समूह एयरएशिया के पास है। विस्तारा में टाटा संस की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत और बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस के पास है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…