National

गुजरात: मोरबी पुल हादसे में अभी तक 132 लोगों की मौत

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया है. साथ ही नेवी और एयरफोर्स की टीमों को मोरबी के लिए रवाना कर दिया है. मरीन कमांडोज को बचाव-राहत कार्य के लिए भेजा गया है.

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में मरने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से ​​दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है.

मोरबी हादसे की जांच के लिए पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया गया है. आईएएस राजकुमार बेनीवाल की अध्‍यक्षता में कमेटी हादसे की जांच करेगी.

पुल गिरने की घटना के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. नेवी और एयर फोर्स की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है. आईएनएस वलसुरा को रेस्‍क्‍यू बोट, मरीन कमांडो और तैराकों के साथ मौके के लिए भेजा गया है.

मोरबी में गिरा केबल पुल करीब एक सदी पुराना था. मरम्‍मत के बाद चार दिन पहले ही 26 अक्‍टूबर को इस पुल को फिर से खोला गया था. हालांकि 24 घंटे पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पुल हिलता हुआ नजर आ रहा है.

हादसे को लेकर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दुख जताया है. हादसे के बाद पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है.

पीएम मोदी ने मोरबी में जान गंवाने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति के परिवार को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की राशि की मदद की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी.

स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा, “पुल टूटने से कई लोग नदी में गिर गए. बचाव अभियान जारी है.” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्‍त पुल पर कई महिलाएं और बच्चे मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

8 मिनट ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

22 मिनट ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

36 मिनट ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

46 मिनट ago

भाजपा MLA राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, गैर इरादतन ह’त्या केस में मिली थी सजा

बिहार की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को दिल्ली उच्च…

5 घंटे ago

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

7 घंटे ago