National

लिफ्ट के दरवाजे में फंसकर 26 वर्षीय महिला टीचर की मौ’त, आधे घंटे तक गेट के बीच फंसी तड़पती रही

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड के एक स्कूल में 16 सितंबर को महिला टीचर की लिफ्ट के दरवाजे के बीच फंसने से मौत हो गई। दरअसल, शिक्षिका स्कूल की दूसरी मंजिल से छठी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में घुस रही थी। तभी लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया और लिफ्ट ऊपर की ओर जाने लगी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूल का स्टॉफ उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आधे घंटे तक दरवाजे के बीच फंसी रही टीचर

मामला मुंबई के मलाड के चिंचोली बंदर में स्थित सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल का है। हादसे में मरने वाली महिला का नाम जेनेल फर्नांडीस है। उनकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। घटना दोपहर करीब 1.45 बजे की है। जेनेल स्कूल की दूसरी मंजिल से छठी मंजिल पर स्थित स्टॉफ रूम में जाना चाहती थीं। वो लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं, जैसे ही लिफ्ट आई वो अंदर घुसने लगी।

जेनेल अभी लिफ्ट में घुस ही रही थीं कि लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया। इससे उनका आधा शरीर लिफ्ट के अंदर और बाकी हिस्सा लिफ्ट के बाहर था। टीचर को लिफ्ट के दरवाजे में फंसा देख स्कूल का बाकी स्टॉफ उनकी मदद के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक लिफ्ट तीसरी मंजिल की ओर बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि टीचर करीब आधे घंटे तक लिफ्ट के दरवाजे में फंसी तड़पती रही। फिर स्टॉफ ने किसी तरह से टीचर को लिफ्ट से निकाला और उन्हें लेकर लाइफलाइन अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस बोली- हादसा लग रहा है

हादसे के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दे दी थी। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में तो मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या लिफ्ट खराब थी या कोई लापरवाही बरती गई। इसके लिए वो लिफ्ट का रखरखाव करने वाली एजेंसी से पूछताछ करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago