Health

गरमा-गरम मोमोज स्वाद में टेस्टी लेकिन सेहत के लिए खतरनाक, जाने कैसे… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सर्दी हो या गर्मी मोमोज एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड है जिसको हर मौसम में पसंद किया जाता है। आज के समय में मोमोज को कई नए रूप दे दिए गए हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। मोमोज को तल कर और भून कर खाने के अलावा अब तंदूरी मोमोज भी बनाए जा रहे हैं। यह खाने में काफी लजीज लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि मैदे से बनने वाले मोमोज स्वाद में तो बेहद लाजवाब होते है लेकिन उतने ही सेहत के लिए खतरनाक। इसके अधिक सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आज हम आपको मोमोज खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने वाले है।

– मैदे से बनने का वाला ये स्ट्रीट फूड पैंक्रियाज के लिए बेहद खतरनाक है। इसे बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका असर शरीर के पैंक्रियाज पर पड़ता है। पैंक्रियाज के अलावा डायबिटीज का भी खतरा बढ़ जाता है।

– मोमोज में मैदा के अलावा इसे बनाने में एजोडीकार्बोना माइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं जिससे मैदा सॉफ्ट रहे। ये सभी तत्व सेहत के लिए हानिकारक होता है।

– मोमोज को स्टीम करके बनाया जाता हैं, जिसकी वजह से प्रोटीन खत्म हो जाता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है।

– मोमोज खाने की वजह से डायबटीज का भी खतरा बढ़ जाता है। दरअसल मैदे में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है इसकी वजह से मोमोज खाने में शरीरा में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जिसके बाद इसे खाने से शरीर में डायबटीज का भी खतरा बढ़ जाता है।

– मोमोज खाने की वजह से आप कब्ज की समस्या का शिकार हो सकते हैं। बता दें कि मोमोज में फाइबर नहीं होता है जिसे खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज होने के बाद लोगों के सिर में दर्द और गैस जैसे परेशानियां होनी शुरू हो जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

6 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

12 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

12 घंटे ago