समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

EducationBiharNEWS

TRE-4 प्रदर्शन में बाहरी का हाथ, कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को भड़का रहे; शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

IMG 20260212 WA0118

बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की शिक्षक बहाली (बीपीएससी टीआरई 4) पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने दावा किया कि टीआरई 4 के नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में बाहरी लोगों का हाथ है। कुछ कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को भड़का रहे हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा, वे परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बुधवार को पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा को लेकर निर्देश दे दिए हैं। विभाग इस काम में जुटा हुआ है। शिक्षक बहाली को लेकर जो भी समस्या आ रही है, उसका समाधान निकाला जा रहा है।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन- मंत्री का दावा

मंत्री ने आश्वासन दिया कि बीपीएससी टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील है कि परीक्षा की तैयारी में जुटें और किसी के बहकावे में ना आएं। सरकार उनकी इच्छाओं को पूरा करेगी।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पटना में आज भी प्रदर्शन

बता दें कि सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार के लाखों बेरोजगार युवाओं को बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक और युवतियों ने पटना में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी हल्की झड़प भी हुई। कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 8 मई को भी टीआरई 4 को लेकर पटना में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। तब पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था, जिससे सियासी पारा गर्मा गया था। तब पुलिस ने छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150