केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में इस वर्ष 24.12 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब जल्द ही इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाला है। रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए CBSE 10वीं का परिणाम 10 से 15 मई 2025 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।
CBSE जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की घोषणा करेगा। बोर्ड द्वारा छात्रों को सूचित किया जाएगा कि किस दिन और किस समय रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
CBSE 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र निम्न प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए परिणाम देख सकते हैं-
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
results.gov.in
results.digilocker.gov.in
DigiLocker मोबाइल ऐप
सबसे पहले cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “CBSE Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
वेबसाइट results.digilocker.gov.in खोलें या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें। आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। रिजल्ट सेक्शन में जाकर CBSE Class 10 Result 2025 चुनें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें और परिणाम देखें। डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें, जो भविष्य में उपयोगी होगी।
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जा सकती है। इससे छात्र अपना पूरा साल खराब होने से बचा सकते हैं।
CBSE ने घोषणा की है कि वर्ष 2026 से कक्षा 10 में कंपार्टमेंट परीक्षा की जगह सभी विषयों की दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहला चरण के लिए 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक का आयोजन होगा साथ ही दूसरें चरण के लिए 5 मई से 20 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को बेहतर अवसर देना और परीक्षा में प्रदर्शन सुधारना है।
परिणाम घोषित होने से पहले अपनी एडमिट कार्ड की कॉपी और लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। बोर्ड द्वारा जारी किसी भी अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट और विश्वसनीय पोर्टल्स पर ही भरोसा करें। रिजल्ट के बाद स्कूलों में मूल मार्कशीट वितरित की जाएगी, जिसकी सूचना स्कूल प्रशासन देगा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…
बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…
समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…
कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…