Samastipur

सांपों की जिंदगी बचाने वाले को सांप ने काटा, समस्तीपुर के जय सहनी की हो गई मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही भिंडी वार्ड-3 निवासी 35 वर्षीय जय कुमार सहनी की गुरुवार को एक विषैले सांप के काटने से मौत हो गई. जय कुमार सहनी पिछले पांच वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने का काम कर रहे थे. उन्हें जिलेभर में ‘सांपों का मसीहा’ कहा जाता था. सोशल मीडिया पर उनके की तरफ से सांप पकड़ने के वीडियो काफी चर्चित रहते थे.

बताया जाता है कि उन्होंने अब तक 2000 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया था और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा था. गुरूवार को उन्हें दोपहर में पास के गांव से फोन आया, जहां एक विषैला सांप देखा गया था. जय तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू की कोशिश करने लगे. इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया.

घटना के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जब तक जय कुमार सहनी को अस्पताल लाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. जय की मौत की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे.

बता दें कि जय कुमार सहनी की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं. परिवार में उनके अलावा एक छोटा भाई भी है, जो सेना में कार्यरत है. जय के पिता शिवलगन सहनी ने बताया कि जय को बचपन से ही जानवरों से लगाव था और उसने बिना किसी ट्रेनिंग के यह काम सीखा था. वह घंटों सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के काम में लगा रहता था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज होता तो उनकी जान बच सकती थी. मोरवा प्रखंड के गुनाई वसही गांव में रेस्क्यू के दौरान उन्हें सांप ने काटा था, लेकिन इलाज में देरी हो गई. ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम ने कहा कि अब तक घटना की लिखित सूचना नहीं मिली है. जैसे ही सूचना प्राप्त होगी, मामले में कार्रवाई की जाएगी.

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago