Education

आज से सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 9 बजे से शाम 4.30 तक संचालित होंगे स्कूल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय (संस्कृत विद्यालय, मदरसा सहित) सुबह नौ बजे से शाम 4.30 तक संचालित किये जायेंगे। अब छात्रों को छुट्टी दोपहर 3.15 बजे होगी। इसके बाद मिशन दक्ष एवं अन्य के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन 45 मिनट के लिए होगा। शाम चार बजे से 4.30 बजे तक बच्चों के होमवर्क चेक किए जायेंगे।

इसी अवधि में लेसन प्लान, चाइल्ड प्रोफाइल, साप्ताहिक मूल्यांकन आदि कार्य निबटाये जायेंगे। इसके बाद शिक्षक अपने घर जा सकेंगे। शिक्षा विभाग से प्राप्त शिड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों के लिए सुबह 11.55 से दोपहर 12.35 तक मध्याह्न भोजन का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह समय मध्यांतर का होगा। प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय शुरू होने के 10 मिनट पूर्व पहुंचना होगा।

विभाग द्वारा जारी नयी समय सारणी के अनुसार शिक्षकों के लिए प्रति सप्ताह न्यूनतम 45 घंटे की कार्यावधि निर्धारित है। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 7:30 घंटे की न्यूनतम कार्यावधि का अनुपालन करना होगा। नयी समय सारणी के अनुसार सुबह से 9:15 बजे तक प्रार्थना, योगाभ्यास, आयाम और माॅकड्रिल होगा। जबकि, 9:15 से 9:55 बजे तक पहली घंटी होगी। 9:55 से 10:35 बजे तक दूसरी, 10:35 से 11:15 बजे तक तीसरी घंटी, 11:15 से 11:55 बजे तक चौथी घंटी, 11:55 से 12:35 तक छात्रों को एमडीएम दिया जायेगा।

12:35 से 1:15 बजे तक पांचवीं घंटी, 1:15 से 1:55 बजे तक छठवीं घंटी, 1:55 से 2:35 बजे तक सातवीं घंटी 2:35 से 3:15 बजे तक आठवीं 3:15 बजे छात्रों को छुट्टी दी जाएगी। 3:15 से चार बजे तक मिशन दक्ष के अंतर्गत विशेष कक्षा आयोजित होगी। चार से 4:30 बजे तक शिक्षक बच्चों के होमवर्क को चेक करना पाठ टीका तैयार करना मिशन दक्ष के बच्चों का प्रोफाइल तैयार करना एवं साप्ताहिक मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल तैयार करना इत्यादि कार्यों को करेंगे।

स्कूल में परीक्षा के दौरान वर्ग संचालन नहीं होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई होगी। किसी भी वर्ग की परीक्षा होने पर अन्य वर्गों की कक्षाएं किसी भी परिस्थिति में स्थगित नहीं होगी। बता दें कि शिक्षकों को अब ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज करनी है। किसी भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने स्तर से विद्यालय के समय सारणी में कोई बदलाव नहीं करेंगे। इस तरह का मामला सामने आने पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि शनिवार को एक से लेकर 8 तक की कक्षाएं बैगलेस रहेंगी। इस दिन बच्चों को बैग लेकर स्कूल नहीं आना होगा। बच्चों को सिर्फ एक्सट्रा एक्टिविटी करवायी जाएगी। हर शिक्षक को सोमवार से शनिवार तक रोजाना कम से कम 7.50 घंटे पढ़ाना होगा। जरूरत पड़ने पर सिलेबस पूरा करने के लिए प्रिंसिपल इस अवधि को बढ़ा सकते हैं। संस्कृत बोर्ड और सरकारी उर्दू स्कूलों में एक ही मॉडल टाइम टेबल का पालन किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि प्रतिदिन विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष, रसोईघर और शौचालय की साफ-सफाई के निरीक्षण करने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल की होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

9 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

10 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

12 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

12 घंटे ago