Education

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने डिग्री पार्ट-2 परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित छात्रों को फिर से दिया मौका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दरभंगा :- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री पार्ट-2 के छात्रों को परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए चौथी बार समय दिया गया। ऑनलाइन फॉर्म भरने से वंचित रहने वाले परीक्षार्थियों काे विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन फाॅर्म भरने का अंतिम मौका दिया है। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने गुरुवार को इसकाे लेकर सभी कॉलेजाें के प्रधानाध्यापकाें के साथ ऑनलाइन बैठक की।

बैठक में कुलपति ने निर्देश दिया कि 17 जून तक फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। उसके अगले दिन 18 जून को जमा फॉर्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा अपनी निर्धारित तिथि 26 जून से ही होनी है। ऐसे में रह रहकर फॉर्म भरने से परीक्षा की तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न होने पर संबंधित कॉलेज के प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि शिक्षा सत्र 2021-24 डिग्री पार्ट-2 की परीक्षा प्रपत्र छात्र ऑनलाइन भर रहे हैं। परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित छात्रों को फिर से फॉर्म भरने के लिए तिथि का विस्तार किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डिग्री पार्ट-2 की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पार्ट वन में उत्तीर्ण या प्रमोटेड को ही मान्य किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

2 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

5 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

8 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

19 घंटे ago