Samastipur

दहेज के लालच में नवविवाहिता की ह’त्या, एक महीने पहले ही हुई थी शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- एक बार फिर दहेज दानवों के चंगुल में फंसकर मौत के आगोश में एक बेटी चली गई. खास बात यह है कि हत्या के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए. पूरा मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जियानतपुर गांव की है. अभी तक मृतका के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि दहेज के दानव ने उसकी हत्या कर जीवन लीला ही समाप्त कर दी.

मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी निवासी छब्बू सदा की पुत्री मनीषा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि 40 दिन पूर्व ही मनीषा की शादी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जियानतपुर निवासी रामानंद सदा से हुई थी. शादी के अगले दिन से ही ससुराल वालों के द्वारा मनीषा के परिजनों से एक लाख की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर मनीषा के हत्या की धमकी दी जा रही थी.

1 महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार शादी के वक्त उन्होंने उपहार स्वरूप अपनी औकात के हिसाब से सामान भी मनीषा के ससुराल वालों को दिया था. बावजूद इसके बीती रात ही मनीषा के ससुराल वालों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो गए. बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा मनीषा के मायके वालों को इस घटना से अवगत कराया गया. तत्पश्चात मनीषा के मायके वाले जियानतपुर पहुंचे और मनीषा के शव को लेकर बेगूसराय वापस चले आए.

दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या

लोहिया नगर गुमती के समीप एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा किया और घंटों सड़क को जाम रखा. बाद में स्थानीय पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खाली करवाया. इसके तत्पश्चात परिचालन दुरुस्त किया गया. अब मनीषा के परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सहित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

11 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

12 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

20 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

21 घंटे ago