Education

बिहार बोर्ड की नि:शुल्क कोचिंग को लेकर 10 से 16 जून तक लिए जाएंगे आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार बोर्ड की नि:शुल्क कोचिंग में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरू हो गया है। मैट्रिक परीक्षा 2023 में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in या http://secondary.biharboardonline.com पर 10 से 16 जून तक लिये जायेंगे।

मेधा के आधार पर इंजीनियरिंग और मेडिकल मिलाकर दो सौ छात्र-छात्राओं का चयन होगा। इसमें सौ इंजीनियरिंग और सौ मेडिकल के लिए चयनित होंगे। चयनित छात्र-छात्राओं की सूची 24 जून को जारी की जाएगी। बोर्ड की मानें तो मेधा सूची में आने वाले छात्र अपनी रुचि के अनुसार इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग में नामांकन ले सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मानें तो नि:शुल्क कोचिंग में आवासन के साथ सारी सुविधाएं मुफ्त में दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के अंकों के आधार पर चयन किया जायेगा। कोचिंग जुलाई के तृतीय सप्ताह में शुरू हो जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

2 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago