Samastipur

समस्तीपुर में इस थाने के बाहर से शराब मामले में जब्त ट्रक की चोरी होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जब आम आदमी के घरों में या बाजार में चोरी होती है तो लोग थाने पहुंचते हैं। लेकिन अगर थाने से ही चोरी हो जाए तो क्या कहा जाए। समस्तीपुर जिले में चोर अब पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। घर तो छोड़िए अब थाना भी महफूज नहीं रहा गया। चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया गया है कि थाना के पास से ही शराब मामले में जब्त एक ट्रक की चोरी पुलिस अभिरक्षा से कर ली गई। मामला हलई ओपी का है जहां पुलिस की नाक के नीचे से शराब मामले में जब्त ट्रक की चोरी कर ली गई। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह वही जगह देख रहे हैं आप, जहां ट्रक खड़ी थी। आसपास काफी दुकाने व लाइन होटल भी हैं। आसपास के लोग Off कैमरा बहुत कुछ बता रहे हैं लेकिन Onn कैमरा कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। लोगों ने बताया कि इस मामले में थाने के ही एक चौकीदार की भूमिका संदिग्ध है। चोरी की गई ट्रक खोजने को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार नवंबर 2022 में हलई ओपी क्षेत्र के ररियाही पंचायत के कारखाना चौक के निकट से पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक विदेशी शराब बरामद की थी। जब्त किए गए ट्रक से 584 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई थी। जिसके बाद जब्त ट्रक UP-44-AT-8751 को थाने के बाहर थोड़ी दूरी पर लगा दिया गया। इस बीच 6 जून की अहले सुबह ट्रक की चोरी कर ली गई। ट्रक चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले पर पटोरी DSP रविशंकर प्रसाद ने बताया कि ट्रक चोरी मामले में FIR दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं अन्य तकनीकी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

12 घंटे ago