Education

बिहार बोर्ड के DElEd कॉलेजों में स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन अब 28 दिसंबर से

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

BSEB DElEd Admission 2022: बिहार बोर्ड ने डीएलएड कॉलेजों में स्पॉट नामांकन की तिथि अब 28 से 31 दिसंबर तक तय की है। पहले यह तिथि 23 से 30 दिसंबर तक निर्धारित थी। मेधा क्रम में औपबंधिक सूची दो जनवरी 2023 को प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि तीन से चार जनवरी तक रहेगी। आपत्ति के बाद अंतिम सूची सात जनवरी को जारी की जायेगी। उसके बाद नौ से 12 जनवरी तक नामांकन लिया जाएगा। इसके बाद 13 जनवरी तक बोर्ड वेबसाइट पर कॉलेजों द्वारा नामांकन अपडेट किया जाएगा।

इन अभ्यर्थियों को नामांकन को मौका-

बिहार बोर्ड के अनुसार, वैसे विद्यार्थी जिनके द्वारा सीएफ (Common Application Form) एवं शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया है, लेकिन उनका चयन किसी भी चयन सूची में नहीं हुआ है। इसके साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को भी एडमिशन मिलेगा जिनका प्रथम चयन सूची, द्वितीय चयन सूची और तृतीय चयन सूची में आवंटित संस्थान में चयनित होने के बाद भी नामांकन नहीं मिला।

डीएलएड नामांकन प्रक्रिया:

1- डीएलएड में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी जिस संस्थान में नामांकन लेना चाहते हों उसके संबंध में सर्वप्रथम समिति के पोर्टल पर जाकर रिक्त सीटों की संख्या देख लें।

2- इसके बाद पोर्टल पर जाकर अपना बारकोर्ड/रिफरेंस नंबर डालकर स्पॉट नामांकन के लिए अपना सीएएफ डाउनलोड कर लें।

3-अपना स्पॉट इंटीमेशन लेटर डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर निर्धारित तिथि में अपना नामांकन करा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

14 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago