समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: ‘मकान तोड़ा तो आग लगा लूंगा’ अधिकारियों के सामने छत पर चढ़ा युवक, खुद पर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप

IMG 20260212 WA0118

बिहार के पूर्वी चंपाचरण जिले के मोतिहारी में हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को तुरकौलिया थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगाने की स्थिति बन गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक 32 साल का शख्स ए. आलम अपने घर की छत पर चढ़ गया। उसने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी देने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

15 से ज्यादा लोगों ने कर रखा था PWD की जमीन पर अतिक्रमण

घटना तुरकौलिया चौक के समीप लोक निर्माण विभाग (PWD) की जमीन पर 15 से अधिक लोगों ने लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा है। जिला प्रशासन की टीम जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी ए. आलम के इस कदम से कुछ देर के लिए अभियान प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और युवक को समझाने का प्रयास किया।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे अंचलाधिकारी

इस मामले में हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद न्यायालय ने संबंधित भूमि को खाली कराने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तुरकौलिया के अंचलाधिकारी (CO) संतोष कुमार पुलिस बल और JCB मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

IMG 20240904 WA0139

युवक अपने साथ पेट्रोल का गैलन लेकर छत पर चढ़ा

कार्रवाई शुरू होते ही कथित तौर पर ग्रामीण चिकित्सक ए. आलम नामक एक युवक ने अपने घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़ गया। वह अपने साथ पेट्रोल का गैलन लेकर आया था और उसने तुरंत अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया। युवक ने प्रशासन को चुनौती देते हुए और मकान तोड़े जाने पर आत्मदाह करने की धमकी दी। उसने अपने मकान के बदले मुआवजे की भी मांग की।

IMG 20250821 WA0010

इस स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम छत पर पहुंची और युवक को शांत कर सुरक्षित रूप से नीचे उतारने में सफल रही। इससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

FB ADD scaled

उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही: CO

CO संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

इस बीच, अचानक हुई बारिश के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। प्रशासन ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर अभियान बुधवार को दोबारा शुरू किया जाएगा।

IMG 20260516 WA0116

वहीं, सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति इस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।