समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, FIR में गैर जमानती धारा

IMG 20260212 WA0118

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक मशहूर टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर पटना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। खान सर को कोर्ट से अग्रिम जमानत या गिरफ्तारी पर रोक जैसी कोई राहत नहीं मिलती है तो उनकी गिरफ्तारी तय दिख रही है।

मंगलवार की रात खान सर के कोचिंग पर हमले के दौरान उनके ही कोचिंग के दो गार्ड द्वारा फायरिंग को लेकर गुरुवार को दोनों गार्ड की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को खान सर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एफआईआर में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई हैं। हत्या का प्रयास पूरी तरह गैर-जमानती है, जबकि आर्म्स एक्ट में आरोप के आधार पर बेलेबल या नॉन-बेलेबल तय होता है।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पटना पुलिस खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद सर को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद गुरुवार को उनकी कोचिंग के स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बाद दबाव में है। ज्ञान बिंदु कोचिंग ने ही गुरुवार को खान सर के गार्ड का फायरिंग वाला वीडियो वायरल किया था, जिसके बाद खान सर के दो गार्ड गिरफ्तार हुए। उनसे भी पुलिस ने कल पूछताछ की थी। कल शाम कारगिल चौक पर छात्र-छात्राओं के बड़े प्रदर्शन के बाद पुलिस पर खान सर पर भी ठोस ऐक्शन लेने का प्रेशर बन गया है।

IMG 20240904 WA0139

पटना शहर के कदमकुआं थाने में खान सर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में खान सर पर आरोप है कि उनकी उपस्थिति में ही दोनों गार्ड ने फायरिंग किए थे। खान सर के सामने गार्ड के गोली चलाने का आरोप इस वजह से गंभीर हो गया है, क्योंकि मंगलवार की रात हमले के बाद खान सर ने दावा किया था कि कोचिंग पर हमले के दौरान हमलावरों की तरफ से कई राउंड गोली चलाई गई। हालांकि बुधवार की सुबह खान सर पलट गए थे और कहा था कि अफरातफरी में गार्डों ने जो बताया, उन्होंने वही कह दिया था।

IMG 20250821 WA0010

मुकदमा में खान सर के खिलाफ उनकी मौजूदगी में फायरिंग के आरोप और खान सर द्वारा हमले के दौरान कई राउंड गोली चलने के आरोप विरोधाभासी हैं, जो अब गंभीर मामला बन गया है। सूत्रों का कहना है कि मुकदमा में खान सर पर ही गार्ड को गोली चलाने का आदेश देने का आरोप भी है। फिलहाल खान सर अपने कोचिंग में नहीं हैं। एक टीवी चैनल से फोन पर खान सर ने एफआईआर को लेकर कहा है कि गार्ड ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी।

FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116