समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पटना में ब्लैकआउट के दौरान मर्डर, अंधेरे का फायदा उठाकर मसाला दुकानदार की गोली मारकर हत्या

IMG 20260212 WA0118

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार शाम हुई ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान मर्डर हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने एक मसाला दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग छूटे। वारदात शहर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट में हुई। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पुलिस ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

ब्लैकआउट के 5 मिनट में हत्या

मृतक की पहचान 35 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह मसाला की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि बदमाश दुकानदार की हत्या की नीयत से पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही शाम 7 बजे ब्लैकआउट हुआ और बिजली गुल हो गई। इसके 5 मिनट बाद ही बदमाशों ने दुकान के पास खड़े मसाला कारोबारी पिंटू कुमार को सिर में सटाकर गोली मार दी।

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गोली चलते ही अफरातफरी

गोली चलने की आवाज सुन इलाके में अफरातफरी मच गई। अपराधी अंधेरे में गली के रास्ते से भाग गए। आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल पिटू को पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20240904 WA0139

पटना में 15 मिनट का हुआ था ब्लैकआउट

बता दें कि पटना समेत बिहार के 6 जिलों में हवाई हमले से बचने के लिए लोगों को जागरुक करने की मॉक ड्रिल का आयोजन गुरुवार को किया गया। शाम 7 बजे से 15 मिनट के लिए शहर की बिजली काट दी गई। सड़क पर वाहनों को रोककर लोगों ने उनकी हेडलाइट भी बंद कर दी। इससे पटना के अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया।

IMG 20250821 WA0010

मॉक ड्रिल के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से निगरानी की। ड्रोन से भी शहर में नजर रखी गई। इसके बावूजद अपराधी ब्लैकआउट के दौरान हत्या करके भाग गए। इससे पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1