बिहार: युवक ने खुद का प्राइवेट पार्ट काटकर मंदिर में चढ़ाया, पत्नी से झगड़ा करने के बाद उठाया खौफनाक कदम

बिहार में रोहतास के सासाराम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक 25 साल के शादीशुदा युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे मंदिर में चढ़ा दिया. बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया. युवक ने सिर्फ अपना प्राइवेट पार्ट की नहीं काटा, बल्कि अपना गला भी काटने की कोशिश की. हालांकि युवक अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है.
युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट-
ये वाक्या रोहतास के सासाराम का है, जहां कुसडिहरा गांव में 25 साल के एक युवक ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया. इतना ही नहीं, उसने उसी हथियार से अपना गला भी काटने की कोशिश की. लेकिन सभी लोगों ने उसे देख लिया और फैमिली को इसकी जानकारी दी. आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ट्रामा सेंटर में युवक का इलाज किया गया. उसके बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. युवक के गुप्तांग और गर्दन पर गहरे घाव हैं.

नपुंसक हो जाएगा युवक- डॉक्टर
सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपने गुप्तांग को पूरी तरह से काट कर अलग कर दिया है. इसके पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं. बेहतर इलाज से वो आने वाले दिनों में स्वस्थ हो जाएगा. लेकिन युवक में नपुंसकता आ जाएगी. सिविल सर्जन का कहना है कि युवक में अब मर्दानगी नहीं रहेगी. फिलहाल इस अजीबोगरीब प्रकरण की इलाके में खूब चर्चा है.

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम-
बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के किसी चीज को लेकर विवाद हुआ. जिससे युवक तनाव में आ गया. इसके बाद उसने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. लेकिन इस अजीबोगरीब घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है.



