समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

केरल में तेजस्वी ने दिखाई अपनी धमक, राजद को मिली कूथुपरम्बा में बड़ी जीत

IMG 20260212 WA0118

बिहार की पार्टी मानी जाने वाली आरजेडी ने दक्षिण भारत के राज्य केरल में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत का स्वाद चखा है. खास बात ये है कि आरजेडी केरल विधानसभा चुनाव में जिस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही थी, उसकी करारी हार हो गई. लेकिन आरजेडी ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा.

केरल में आऱजेडी की जीत

दरअसल केरल में हुए विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने सत्तारूढ़ लेफ्ट गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इस बार के चुनाव में लेफ्ट गठबंधन की करारी हार हुई और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ को ब़ड़ी जीत हासिल हुई है. लेकिन आरजेडी ने अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखा.

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तीन सीटों पर लड़ी थी आरजेडी

केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटों में से आरजेडी ने लेफ्ट गठबंधन (एलडीएफ) से तालमेल कर कुल 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. चुनाव में उसके दो उम्मीदवार हार गये. लेकिन आरजेडी ने केरल की कुथुपरम्बा सीट पर अपना कब्जा कायम रखा. इस सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार पी के प्रवीण ने जीत हासिल कर ली.

IMG 20240904 WA0139

हालांकि आरजेडी ने इस सीट पर अपने सीटिंग उम्मीदवार का टिकट काट दिया था. 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में कुथुपरम्बा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार के पी मोहनन ने जीत हासिल की थी. के.पी. मोहनन उस क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं. लेकिन आरजेडी ने इस दफे उनका टिकट काट कर पी.के. प्रवीण को उम्मीदवार बनाया. आरजेडी की ये रणनीति सफल रही और उसने अपनी सीट बचा ली.

IMG 20250821 WA0010

तेजस्वी ने किया था प्रचार

केरल के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने भी प्रचार किया था. उन्होंने केरल की कई सीटों पर जनसभा कर लेफ्ट गठबंधन यानि एलडीएफ के लिए वोट मांगे थे. केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अंग्रेजी में भाषण देते तेजस्वी यादव का वीडियो भी वायरल हुआ था.

FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1