Bihar

बिहार में अगर बकाया रहा चालान तो अपने नाम पर नहीं खरीद पायेंगे नई गाड़ी, सरकार लायेगी नया नियम

बिहार में यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान से लेकर जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है. इसके बावजूद अगर यातायात नियमों को तोड़ने वालों की संख्या कम नहीं हुई है. परिवहन विभाग ऐसे चालकों के लिए अब नई नियमावली बना रहा है.

जानिए क्या है विभाग का नया नियम?

नए नियम की माने तो, आपका ट्रैफिक चालान (फाइन) कटा हुआ है और आपने उसे अभी तक नहीं भरा है, तो आप अपने नाम पर कोई भी नई गाड़ी नहीं खरीद पायेंगे. बिहार में यातायात नियम सख्त कर दिए गए हैं. खासकर राजधानी पटना में कई प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. ताकि हर तरह की एक्टिविटी पर नजर रखी जा सके.

परिवहन विभाग बना रहा नई नियमावली

जानकारी के मुताबिक, जुर्माना राशि नहीं जमा करने वाले वाहन चालक जब एजेंसी से गाड़ी खरीदेंगे और उनकी गाड़ी का पेपर जिला परिवहन कार्यालय में जायेगा, तो उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा. उनका पेपर रिजेक्ट हो जायेगा. इसलिए गाड़ी खरीदने वालों के नाम और आधार से उनकी पुरानी गाड़ी का डिटेल निकालने के बाद ही उनके पेपर को पास करके एजेंसी को भेजा जाएगा.

डीलरों को दिया जाएगा दिशा-निर्देश

इस संबंध में सभी डीलरों को दिशा-निर्देश दिया जाएगा. वर्तमान में चालान कटने के बाद भी लोग निश्चित रहते हैं. इससे विभाग को राजस्व का नुकसान होता है. जबकि यातायात नियम को सख्ती से पालन कराने में जुटे परिवहन विभाग के अधिकारियों को परेशानी होती है. विभाग के मुताबिक, 2023 मई से 2026 फरवरी तक पटना से ही अन्य जिलों में 32.58 लाख चालान जारी किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

10 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago