समस्तीपुर : मंडल कारा में बंदियों के कौशल विकास एवं पुनर्वास को लेकर इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण बैच का उद्घाटन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फंक्शनल वोकेशनल ट्रेनिंग एंड रिसर्च सोसाइटी (FVTRS), बेंगलुरु द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का स्थानीय संचालन संस्था के क्षेत्र प्रभारी ज्ञान रोशन के नेतृत्व में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक कंचन कुमारी सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बंदियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि जेल से बाहर आने के बाद वे सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ सकें। संस्था के क्षेत्र प्रभारी ज्ञान रोशन ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बंदियों को रोजगार से जोड़ने एवं नौकरी प्राप्त करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थी बंदियों के बीच अध्ययन सामग्री के रूप में कॉपी एवं पेन का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल कौशल विकास, सामाजिक सुधार एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…