Bihar

तेजस्वी के बेटे इराज लालू यादव की बर्थडे पार्टी आज, रोहिणी और तेज प्रताप पर सबकी नजर

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पोते और राजद के नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन के मौके पर गाजियाबाद में आद बुधवार को जलसा है। लालू का परिवार तेजस्वी के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी के लिए दिल्ली में जुट रहा है, लेकिन लोगों की कौतुहल नजरें सिंगापुर वाली बुआ रोहिणी आचार्या और बड़े पापा तेज प्रताप यादव पर टिकी होंगी। बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने परिवार और पार्टी से निकाल दिया था, जबकि रोहिणी को चुनाव के बाद कथित तौर पर राबड़ी देवी के सरकारी आवास से हार के कारण पर विवाद के बाद घर से जाने कह दिया गया था। तेजस्वी के बेटे इराज का जन्म कोलकाता में 27 मई को हुआ था। लालू ने बड़े मंगल पर पैदा पोते का नाम भगवान हनुमान के नाम पर इराज रखा है।

गाजियाबाद में लालू यादव की चौथे नंबर की बेटी रागिणी यादव रहती हैं। उनके पति राहुल यादव और ससुर जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं। जितेंद्र यादव एक बार सपा के एमएलसी भी रह चुके हैं। लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव की शादी सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। इस शादी की वजह से राजनीति में कभी एक दूसरे की टांग खींचने वाले लालू और मुलायम परिवार के बीच रिश्तेदारी से नजदीकी बढ़ी। तेजस्वी के बेटे की बर्थडे पार्टी रागिनी के आवास के पास ही प्लान की गई है। चर्चा है कि लालू और तेजस्वी ने बर्थडे पार्टी में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को न्योता भेजा है। बिहार में हार के बाद लालू के लिए यह एक शक्ति प्रदर्शन का भी मौका होगा।

लालू परिवार की बात करें तो उनके 9 बच्चों में रोहिणी आचार्या और तेज प्रताप यादव का समीकरण तेजस्वी से ठीक नहीं चल रहा है। तेज प्रताप यादव को लालू ने पिछले साल अनुष्का यादव के संबंध की बातें बाहर आने के बाद परिवार और पार्टी से निकाल दिया था। तेज प्रताप ने बाद में अपनी पार्टी ही बना ली और विधानसभा का चुनाव भी लड़े। रोहिणी आचार्या विधानसभा चुनाव में राजद की हार के बाद परिवार में इस पर चल रही बहस में तेजस्वी के सलाहकार और पार्टी के सांसद संजय यादव की तरफ इशारा कर दिया। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई थी।

रोहिणी आचार्या ने पटना एयरपोर्ट पर रोते हुए कहा था कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा था कि चुनावी हार के कारण में संजय यादव और रमीज का नाम लेने पर उन्हें गालियां दी गई और चप्पल से मारने की कोशिश की गई। ऐसे में तेजस्वी यादव के बेटे की बर्थडे पार्टी से आज यह भी पता चलेगा कि तेज प्रताप या रोहिणी आचार्या के संबंध तेजस्वी यादव से वापस ठीक हो गए हैं या राजद के प्रथम परिवार में राजनीतिक विरासत का झगड़ा जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

8 घंटे ago