Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: लंबे समय से TRE-4 (Teacher Recruitment Examination-4) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन इसी साल जुलाई के महीने में जारी कर दिया जाएगा. नोटिफिकेशन आने के तुरंत बाद ही ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.
मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सम्राट सरकार की सबसे प्राथमिकता योग्य और प्रतिभावान शिक्षकों की समय पर बहाली करना है ताकि शिक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश पहले ही अफसरों को दिए जा चुके हैं और शिक्षा विभाग के स्तर पर इसकी तैयारियां अब बिल्कुल आखिरी चरण में हैं.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो भी छात्र-छात्राएं बिहार में शिक्षक बनने का सुंदर सपना देख रहे हैं, उन्हें अब महीनों तक इंतजार के दौर से नहीं गुजरना पड़ेगा. शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग दोनों के आला अधिकारी आपस में लगातार बैठकें कर रहे हैं और उनके बीच बेहतर तालमेल बन चुका है. इसी तैयारी के दम पर यह पूरी तरह से तय हो चुका है कि TRE-4 की अधिसूचना जुलाई महीने में ही पक्के तौर पर जारी कर दी जाएगी. इस बार टाइमिंग को लेकर किसी भी प्रकार का कोई अगर-मगर या संशय नहीं बचा है.
जब शिक्षा मंत्री से यह सवाल पूछा कि इस बार TRE-4 के अंतर्गत कुल कितने हजार या लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, तो उन्होंने फिलहाल इसकी कोई तय और सटीक संख्या बताने से साफ मना कर दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए अभ्यर्थियों भरोसा दिया कि किसी भी छात्र को सीटों या पदों की संख्या को लेकर जरा भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस बार भी सरकार की तरफ से पर्याप्त और बहुत ही उचित संख्या में बंपर बहाली निकाली जाएगी.
उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही जुलाई में मुख्य अधिसूचना जारी होगी, उसमें हर एक छोटी-बड़ी जानकारी जैसे कुल खाली पदों की संख्या, किस क्लास के लिए क्या योग्यता (Eligibility Criteria) होनी चाहिए, फॉर्म भरने की फीस, आवेदन की पूरी प्रक्रिया और परीक्षा का नया पैटर्न (Exam Pattern) बिल्कुल साफ-साफ घोषित कर दिया जाएगा. विभाग इस बार विज्ञापन में किसी भी तरह की कोई कंफ्यूजन या अस्पष्टता नहीं रखना चाहता है ताकि भर्ती कोर्ट में न फंसे.
TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के बाद अब TRE-4 को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है. लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी इसकी तैयारी कर रहे हैं. शिक्षा मंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया और कोचिंग संस्थानों में इसकी चर्चा तेज हो गई है. अगर समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होती है, तो बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी. फिलहाल सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…