Bihar

किस पेशे से जुड़ी हैं सम्राट चौधरी की पत्नी, और कौन-कौन से सदस्य हैं परिवार में, यहां क्लिक कर पढ़े…

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को मुख्यमंत्री बनाया गया है. यह फैसला NDA का बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है और इसका असर आने वाले चुनावों पर भी दिख सकता है. सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. क्योंकि वे RJD, JDU और BJP जैसी अलग-अलग पार्टियों के साथ काम कर चुके हैं और हर जगह अनुभव हासिल किया है.

अब बात करें सम्राट चौधरी के परिवार की तो उनके पिता शकुनी चौधरी खुद बिहार के बड़े नेता रहे हैं. जिससे सम्राट को बचपन से ही राजनीति का माहौल मिला और यही उनकी ताकत भी बना. वहीं, उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं, जबकि परिवार में कुल 6 भाई-बहन हैं. जिससे साफ है कि उनका पूरा परिवार राजनीति से जुड़ा और प्रभावशाली रहा है. सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम – ममता कुमारी बताया जाता है. पेशे से अधिवक्ता हैं और अभी सक्रिय राजनीति में नहीं हैं. लेकिन सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी बात रखती हैं.

सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी ममता के दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी. बेटे का नाम प्रणय चौधरी तो बेटी का नाम चारू प्रिया बताया जाता है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी के पास करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से लगभग 28 लाख रुपये उनकी पत्नी के नाम पर हैं. खास बात यह है कि उन पर कोई कर्ज नहीं है. अगर उनकी पत्नी ममता कुमारी की कमाई के बारे में बताएं, तो 2024–2025 में कुल 12,73,160 रुपये कमाए. यह औसतन लगभग 1 लाख 6 हजार रुपये प्रति माह बनता है.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago