समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत मालती गांव में भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंटर और मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजीत कुमार उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय विधायक आलोक मेहता, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और मेधावी बच्चों को सम्मानित करने से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने इसे शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…