Bihar

3 दिन में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर रोज भरेंगे 1000 जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता राहत की सांस लेगी। अक्सर देखा जाता है कि नए बिजली कनेक्शन के लिए लोग हफ्तों और महीनों तक दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन अब नीतीश सरकार ने इस पर लगाम कसने के लिए एक बेहद सख्त और ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य में करीब 19 साल बाद ‘बिजली आपूर्ति संहिता’ में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। इस नए नियम के तहत अगर किसी अधिकारी ने नए बिजली कनेक्शन, मीटर बदलने या बिजली से जुड़ी किसी भी सेवा में तय समय से ज्यादा की देरी की, तो उसे अपनी जेब से ₹1000 प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भरना होगा।

अधिकारियों की मनमानी पर लगेगा जुर्माना

बिहार सरकार ने बिजली सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है। अब अगर कोई अधिकारी तय समय सीमा के भीतर नया कनेक्शन नहीं देता है, तो उसे अपनी जेब से भारी जुर्माना भरना होगा। यह जुर्माना ₹1,000 प्रतिदिन के हिसाब से तय किया गया है। यानी जितनी देर होगी, अधिकारी की जेब उतनी ही ढीली होगी।

बिहार सरकार ने इसके लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं। यदि आप शहर में रहते हैं, तो आवेदन के मात्र 3 दिनके भीतर आपको नया बिजली कनेक्शन मिलना अनिवार्य है। वहीं, अन्य शहरी क्षेत्रों या टाउनशिप के लिए यह समय-सीमा 7 दिन तय की गई है। जबकि गाँवों में इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों को देखते हुए यह समय 15 दिन रखा गया है।

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

जेडीयू (JDU) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस जानकारी को साझा किया है। सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि इस कदम से बिजली सेवाओं में भ्रष्टाचार कम होगा और काम की रफ्तार बढ़ेगी। अगर तय समय के बाद भी कनेक्शन नहीं मिलता, तो चौथे दिन से ही जुर्माना लगना शुरू हो जाएगा और वह भी रोजाना के हिसाब से।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दारोगा जी को 7,000 रुपये पड़े भारी, जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए SI अनिल सिंह

बिहार के मधेपुरा जिले में महज सात हजार रुपये रिश्वत लेते एक एसआई को विजिलेंस…

56 मिनट ago

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…

5 घंटे ago

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

7 घंटे ago

रास्ते के लिये अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान कर गांगो महतो बने मिसाल, बिथान के सखवा का दशकों से बंद पड़ा अस्पताल अब होगा चालू

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…

7 घंटे ago

गरीब शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आए राजू सहनी, 6 माह का राशन व 21 हजार रुपये दिए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू…

8 घंटे ago

नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतने पर किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी समस्तीपुर पर सम्मान समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…

8 घंटे ago