Bihar

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ) को कंपनी ने उपभोक्ता हित में बताया है। सोमवार को कंपनी ने बताया कि देश के 22 राज्यों में टीओडी टैरिफ लागू है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के उपभोक्ता अधिकार (संशोधन) नियम, 2023 और राष्ट्रीय टैरिफ नीति 2016 के तहत बिहार में भी इसे लागू किया गया है। कंपनी ने कहा है कि राज्य में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा जारी है। इस सुविधा के कारण लगभग 90 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल शून्य होता है।

टीओडी टैरिफ लागू होने से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी, बल्कि वे इस व्यवस्था का उपयोग कर और अधिक बचत कर सकेंगे। विनियामक आयोग ने टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ को अनिवार्य किया है। एक अप्रैल तक या उससे पहले 10 केवी से अधिक की अधिकतम मांग वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (टीओडी) अनिवार्य कर दिया गया है।

स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता ‘पीक’ (अधिकतम मांग) और ‘ऑफ-पीक’ (कम मांग) समय के दौरान अपनी मांग के प्रबंधन को बेहतर बनाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत सुबह नौ से शाम पांच बजे तक की (ऑफ-पीक) में बिजली सस्ती मिलेगी, जबकि शाम पांच से रात 11 बजे तक (पीक अवधि) में दरें अधिक होगी। रात 11 से सुबह नौ बजे तक सामान्य दर लागू रहेगी।

उपभोक्ताओं को नियमानुसार बिजली मिलेगी

कंपनी ने कहा है कि यदि उपभोक्ता अपने उपयोग का कुछ हिस्सा पीक समय से हटाकर ऑफ-पीक समय में कर दें, तो हर माह लगभग 90 रुपये बचेंगे। उदाहरणस्वरूप शहरी घरेलू उपभोक्ता यदि प्रतिदिन मात्र 2 यूनिट बिजली शाम की पीक अवधि से हटाकर दिन की ऑफ-पीक अवधि में उपयोग करें तो प्रतिदिन ₹2.96 की बचत होती है, जो प्रतिमाह लगभग ₹89.00 बनती है।

यह बचत बिना कुल खपत घटाए, केवल उपयोग का समय बदलने से संभव है। रोजाना 10 घंटे की खपत पर सामान्य दर, आठ घंटे के खपत पर सामान्य दर का 80 फीसदी और मात्र छह घंटे के खपत पर सामान्य दर से मात्र 10 फीसदी की दर ही अधिक भुगतान करना होगा। कृषि क्षेत्र को छोड़कर सभी उपभोक्ता, जिनकी अनुबंधित मांग 10 केवी से अधिक है और सभी स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसी नियमानुसार बिजली मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago