Bihar

बिहार में CO हड़ताल पर, सर्किल आफिसों का काम ठप, जमीन सर्वे-चकबंदी पर असर

बिहार में राजस्व प्रशासन से जुड़ी सेवाएं सोमवार से बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. ‘बिहार राजस्व सेवा संघ’ और ‘बिरसा यूनाइटेड’ के आह्वान पर राज्य के सभी अंचलाधिकारी (CO) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि सरकार डीसीएलआर पद पर तैनाती को लेकर लगातार वादाखिलाफी कर रही है और उच्च न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है. इसके विरोध में उन्होंने कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया है.

डीसीएलआर पद पर तैनाती को लेकर नाराजगी

CO की हड़ताल का मुख्य कारण डीसीएलआर यानी भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर तैनाती का मुद्दा है. राजस्व सेवा संघ का आरोप है कि सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है और लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. संघ का कहना है कि उच्च न्यायालय ने भी राजस्व सेवा के अधिकारियों को डीसीएलआर पद पर तैनात करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

राज्य में राजस्व प्रशासन पहले से ही दबाव में था, क्योंकि पिछले 17 दिनों से राजस्व कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं. कर्मचारी प्रोन्नति, स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों समेत अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं. अब अधिकारियों और कर्मचारियों दोनों के एक साथ हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालयों में पूरी तरह सन्नाटा छा गया है.

जमीन सर्वे और चकबंदी का काम हुआ ठप

इस हड़ताल का सबसे बड़ा असर राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वे और चकबंदी कार्यक्रम पर पड़ा है. ये दोनों परियोजनाएं किसानों और जमीन मालिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. लेकिन अंचल कार्यालयों में काम बंद होने से इन योजनाओं की रफ्तार थम गई हैं.

दाखिल-खारिज, जाति और आय प्रमाण पत्र जारी करने जैसे कई जरूरी काम अंचल कार्यालयों से ही होते हैं. ऐसे में हड़ताल के कारण आम लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जमीन विवादों के निपटारे और राजस्व वसूली जैसे कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.20 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मॉडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : संयुक्त छात्र मोर्चा ने शैक्षणिक संस्थानों में UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग की

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित एक निजी संस्थान पर छात्र - युवा संगठन की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : घर में लगी थी आग लेकिन बकरियों को बचाने अंदर चली गई बुजुर्ग महिला, झुलसकर हुई मौ’त

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में…

9 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों ने थामी समस्तीपुर रेलवे संचालन की बागडोर

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण…

9 घंटे ago