Bihar

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है. गुरुवार को पटना उच्च न्यायालय ने उसकी याचिका को मंजूर कर लिया है. जस्टिस अरुण कुमार झा की एकलपीठ ने आरोपी मो. रिजवी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया.

पीएम मोदी की मां पर की थी अभद्र टिप्पणी:

अभियोजन के अनुसार प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माता के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. जिसे सह-अभियुक्तों की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रियाज अहमद ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को केवल वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर आरोपित किया गया है.

आरोपी के अधिवक्ता ने किया बचाव:

अधिवक्ता रियाज अहमद ने कोर्ट में कहा कि रिजवी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है. उनके मुवक्किल 29 अगस्त 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं. लिहाजा उनको जमानत दी जाए.

10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर बेल:

वहीं, राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी का कृत्य देश में अशांति फैलाने वाला है. दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए कोर्ट ने आरोपी के स्वच्छ आपराधिक इतिहास, हिरासत की अवधि तथा चार्जशीट दाखिल होने के तथ्य को ध्यान में रखते हुए 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों की शर्त पर जमानत देने का निर्देश दिया.

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान का वाकया:

आपको याद दिलाएं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘बिहार वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में ये घटना घटी थी. मोहम्मद रिजवी ने कथित तौर पर सार्वजनिक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था.

इसे काफी गंभीर मामला मानते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया था. उस समय से वह जेल में बंद था लेकिन आज पटना हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई और बेल मिल गई.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

4 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

9 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

19 घंटे ago