समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

गायब खतियानों के दस्तावेज लाओ, ‘बिहारी राजस्व योद्धा’ सम्मान पाओ; विजय सिन्हा का ऐलान

IMG 20250923 WA0025

बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिला अभिलेखागार और अंचल स्तर पर रखे गए भूमि अभिलेखों में से कुछ खतियानों के बीच के पन्ने गायब मिले हैं। इस कारण उन दस्तावेजों का डिजिटलीकरण नहीं किया जा सका है। ऐसे गुमशुदा दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले नागरिकों को ‘बिहारी राजस्व योद्धा’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से जांच कर उनकी सत्यता सुनिश्चित की जाएगी।

शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजस्व गांवों के अभिलेख भी अनुपलब्ध पाए गए हैं। ऐसे गांवों में पुराने जानकार लोगों की सहायता से भी अभिलेख पुनर्प्राप्ति संभव है और सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस प्रक्रिया में राजस्व कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके लिए भी प्रोत्साहन पुरस्कार तय किए जाए।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इससे पहले विभाग की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, शिकायत प्रबंधन प्रणाली, भूमि सर्वेक्षण एवं भू-लगान भुगतान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली थी। उन्होंने निर्देश दिया था कि दाखिल-खारिज मामलों की तिथिवार प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार होनी चाहिए, जिसमें अंचलाधिकारी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त स्तर तक की स्थिति स्पष्ट हो।

IMG 20240904 WA0139

उन्होने बैठक में राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए अलग सेल गठन करने और मुख्यालय स्तर पर उड़नदस्ता तैयार कर अंचलों में अचानक निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। भूमि सर्वेक्षण कार्यों में तेजी लाने तथा लोगों की शिकायतें फील्ड में जाकर सुनने पर भी जोर दिया गया। जिलों में जाकर राजस्व कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिसंबर से वे स्वयं जिलों का दौरा कर राजस्व कार्यों की समीक्षा करेंगे, जिसकी शुरुआत लखीसराय से होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े कार्यों में सरल एवं आम समझ वाले शब्दों का प्रयोग बढ़ाया जाए, ताकि आमजन का विभाग पर विश्वास और जुड़ाव मजबूत हो।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150