Bihar

रोहिणी आचार्य के बाद तीन और बहनों ने छोड़ा राबड़ी आवास, दिल्ली के लिए हो गईं रवाना

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू परिवार में टकराव बढ़ गया है। राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के ऐलान के एक दिन बाद रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक 2 सोशल मीडिया पोस्ट कर तेजस्वी यादव और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए।

रोहिणी आचार्य के राबड़ी आवास छोड़ने के बाद रविवार को तीन और बहनों रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा यादव भी दिल्ली रवाना हो गई है। ये तीनों बहनें अपने परिवार और बच्चों के साथ चली गई हैं। अब राबड़ी आवास खाली हो गया है।

वहीं, आज रविवार सुबह रोहिणी ने एक इमोशनल पोस्ट कर कहा- ‘मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई।’

‘मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। आप सब मेरे रास्ते कभी न चलें, किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो।’ इस पोस्ट के बाद रोहिणी ने लालू को किडनी देने वाले फोटो-वीडियोज को फेसबुक पर पिन भी किया।

‘पिता को किडनी देने को गंदा बताया गया’

दूसरे पोस्ट में रोहिणी ने लिखा- कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रुपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। सभी बेटी -बहन, जो शादीशुदा हैं, उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोलें कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे।

सभी बहन बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनों बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती, कभी, न करें किसी घर रोहिणी जैसी बेटी न हो।

इससे पहले शनिवार देर रात उन्होंने रोते-रोते राबड़ी आवास भी छोड़ दिया। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में रोहिणी ने कहा, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है।’

तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रोहिणी ने कहा- ‘ये सवाल अब तेजस्वी यादव से पूछिए। सवाल पूछोगे तो गाली दी जाएगी, चप्पल से मारा जाएगा।’

इसी साल 25 मई को लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला था। तेज प्रताप ने इसके लिए संजय यादव को ही जिम्मेदार ठहराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

32 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

52 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago