Bihar

घर में एकता रहे तो इंसान बाहर लड़ लेता है; रोहिणी-तेजस्वी के झगड़े पर बोले चिराग

लालू यादव के परिवार में मचे घमासान और तेजस्वी, रोहिणी के बीच चल रहे झगड़े पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भावुक और सुलझी हुई टिप्पणी की है। रोहिणी मसले पर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारे राजनैतिक मतभेद जरूर हैं, लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना परिवार माना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझे। घर में एकता बनी रहती है तो इंसान बाहर कठिन परिस्थितियों से लड़ लेता है।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के अपने परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने के फैसल कर लिया है। शनिवार को रोहिणी ने ट्वीट कर अपना दर्द साझा किया। रविवार रात को वे दिल्ली निकल गईं। इस दौरान उन्होंने मीडियो को जो बयान दिया उससे लालू परिवार के अंदर चल रहा बवंडर बाहर आ गया। रविवार को उन्होंने एक घंटे के अंदर दो ट्वीट कर सियासी हलके में भूचाल ला दिया। चारों ओर लालू परिवार की किरकिरी होने लगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

2 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

18 घंटे ago