Bihar

गांधी मैदान में शपथ लेंगे नीतीश कुमार, मांझी ने बताया कब होगी NDA विधायक दल की बैठक

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का शपथ ग्रहण भव्य तरीके से करेगा। इस बार शपथ ग्रहण राजभवन में ना होकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान होगा। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश सोमवार को मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाएंगे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। फिर सोमवार को ही एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, उसमें नेता चुना जाएगा। मांझी ने साफ किया कि नीतीश कुमार ही फिर से मुख्यमंत्री होंगे।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने नई सरकार के गठन की पूरी प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि सोमवार को कैबिनेट बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल के पास जाएंगे और इस्तीफा देंगे।

उन्होंने आगे बताया कि उसी दिन (सोमवार को) ही एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, उसमें नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार फिर राज्यपाल के पास जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। फिर राज्यपाल शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करेंगे। आखिरी में राज्यपाल के द्वारा तय तारीख पर ओथ (शपथ) होगी।

एनडीए में 6 सीटों पर लड़कर 5 पर जीत दर्ज करने वाली हम पार्टी के सुप्रीमो मांझी ने मंत्री पद की मांग को लेकर घटक दलों पर दबाव डालने की बात से इनकार किया। धर्मेंद्र प्रधान से बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हम लोगों ने मंत्रिमंडल में आने और विभाग लेने के लिए कभी प्रेशर नहीं डाला। हमें जो दिया गया है उसी में सब्र किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

26 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

46 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago