Samastipur

नए सत्र से बदल जाएंगी 9वीं-11वीं की NCERT किताबें, पाठ्यक्रम के कुछ कंटेंट में भी बदलाव

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नौवीं और 11वीं कक्षा की सभी विषयों की किताबों में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत नई किताबें बाजारों में आएंगी, जिसे स्कूलों में फॉलो किया जाएगा। परिषद द्वारा इन नवीनतम पाठ्यपुस्तकों को तैयार करने का कार्य जारी है। नए सत्र से न केवल नई किताबें लागू होंगी, बल्कि पाठ्यक्रम के कुछ कंटेंट में भी बदलाव किया जाएगा। कुछ अपडेटेड जानकारियां जोड़ी जाएंगी। कुछ अध्याय हटाए जा सकते हैं। नई किताबों में आवश्यकतानुसार नई चीजों और विषयवस्तु को जोड़ा जाएगा। इस संशोधन का उद्देश्य पाठ्यक्रम को और अधिक समकालीन, प्रासंगिक व छात्र-हितैषी बनाना है।

वर्तमान सत्र में चार कक्षाओं की किताबें बदली थीं :

सत्र 2024-25 में परिषद ने कक्षा तीन और कक्षा छह की सभी विषयों की नई किताबें लागू की थीं। 2025-26 में कक्षा चार, पांच, सात व आठ की पाठ्यपुस्तकें बदली थीं। यहां से खरीदी जा सकेंगी किताबें : एनसीईआरटी ने नई किताबों तक पहुंच आसान बनाने के लिए कई सुविधाओं को बहाल किया है। पाठ्यपुस्तकें एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ncertbooks. ncert.gov.in/login से भी खरीदी जा सकती हैं। अमेजन और फिल्पकार्ट जैसे ई-कॉमर्स साइट के एनसीईआरटी स्टोर से अभिभावक बच्चों के लिए बदली हुई किताबें खरीद सकते हैं। ऑनलाइन घर बैठे एनसीईआरटी की स्टोर से किताबें मंगवाई जा सकती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

16 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

21 घंटे ago