Bihar

आधी रात गिरफ्तारी के बाद बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘अब जनता लड़ेगी’

मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड मामले में बाहुबली नेता अनंत सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनका बड़ा बयान आ गया है. दरअसल, अनंत सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. अपने पोस्ट में बड़ी बात अनंत सिंह ने यह कह दी है कि चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी. मालूम हो, इस मामले में अनंत सिंह के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अनंत सिंह ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते’

अनंत सिंह के फेसबुक पोस्ट की विस्तार से बात करें तो, उनकी गिरफ्तारी के बाद इसे शेयर किया गया. इस पोस्ट में गिरफ्तारी से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया. साथ ही अनंत सिंह ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते. मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है. इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी’. यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो रहा.

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दी जानकारी

दरअसल, अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. इसे लेकर वे लगातार चुनाव प्रचार में एक्टिव थे. इस बीच दुलारचंद हत्याकांड में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार देर रात एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनंत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी. उनके साथ पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एमएस भी थे.

अनंत सिंह के साथ दो और भी गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम और एसएसपी ने कहा, इस मामले में अनंत सिंह समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम उर्फ दिमागी हैं. दुलारचंद के पोते ने अनंत सिंह समेत 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. बाद में पियूष प्रियदर्शी ने 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर करवायी थी. पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी. अनंत सिंह को आज रविवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा.

प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago