Bihar

अब संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर 125 करोड़ की मानहानि का केस ठोंका; ‘पेट्रोल चोर’ कहा था

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद संजय जयसवाल के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सांसद जायसवाल ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर झूठे आरोप लगाने के मामले में उनके खिलाफ 125 करोड़ रुपए. के मानहानि का मुकदमा दीवानी वाद न्यायालय में दायर कराया है।

यह वाद पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमरेन्द्र नाथ वर्मा तथा बेतिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता राजेश रंजन, विवेक बिहारी व राजन चतुर्वेदी, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा ने शनिवार को दायर कराया है। दायर मुकदमे की सुनवाई बुधवार को होने की संभावना है।

पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेतिया सांसद संजय जयसवाल पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें टूटपुंजिया नेता और पेट्रोल पंप के व्यवसायिक लाभ के लिए छावनी फ्लाई ओवर का अलाइनमेंट बदलने का आरोप लगाया था।

गलत बयानबाजी से नाराज सांसद ने प्रशांत किशोर पर लीगल नोटिस भेजा। जिसमें जवाब देते हुए उक्त पेट्रोल पंप को उनके भाई का होना स्वीकार किया था। लेकिन फिर उसी पेट्रोल पंप के बेतिया नगर निगम को पेट्रोल आपूर्ति में कथित घोटाले का आरोप सांसद पर लगाते हुए उन्हें पेट्रोल चोर तक कहा। इतना ही नहीं इस आशय का पोस्टर लगाकर उन्हें बार-बार अपमानित करने का कार्य किया। जिसके बाद लीगल नोटिस के अनुसार सांसद संजय जायसवाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

आपको बता दें इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया था। पीके ने ने अशोक चौधरी पर 200 करोड़ घोटाला ओर जमीन की हेराफेरी का आरोप लगाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

11 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

13 घंटे ago