Bihar

छठ पूजा बहाना, मोदी और नीतीश पर निशाना; लालू ने पूछा- कहां गईं 12 हजार ट्रेनें

राष्ट्रीय जनता दल(RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने छठ महापर्व के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पीएम पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार में लोग पलायन करने को मजबूर हैं। आस्था के महापर्व में घर लौटने के लिए 12 हजार ट्रेन चलाने का वादा झूठा निकला। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लालू ने अपनी बात कही है।

ट्विटर हैंडल पर लालू यादव ने लिखा है कि झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जायेंगी। यह भी सफेद झूठ निकला। 𝟐𝟎 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है?

डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 𝟒 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते है। 𝐔𝐏𝐀 सरकार के बाद से 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी है।

इससे पहले पीएम मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय की जनसभा में शुक्रवार को लालू यादव पर जोरदार हमला किया। कहा कि बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार राजद और लालू का है। परिवार के सदस्य बेल पर चल रहे हैं। अपने चुनाव प्रचार से ही बता रहे हैं कि उनका राज आया तो बिहार में छर्रा, कट्टा, दोनाली और घर से उठाने वाली सरकार बिहार में बन जाएगी। कहा कि नौकरी से लिए जमीन लिखवाने वाले आज नौकरी देने की बात करते हैं। राजद और कांग्रेस को बिहार में सत्ता से बाहर रखना है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

3 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

3 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

13 घंटे ago