Bihar

वोटर अधिकार यात्रा से उत्साहित कांग्रेस बना रही रैली का प्लान, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आयेंगे बिहार

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस जल्द ही नये कार्यक्रम की घोषणा करेगी. नई दिल्ली में बिहार कोर टीम के साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की हुई बैठक में इस बात पर खास जोर दिया गया कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद बने माहौल को अपने पक्ष में कायम रखने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए.

लगातार होते रहेंगे कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बिहार प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक में राज्य की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में सीट शेयरिंग तथा चुनाव की तैयारियों पर भी फीडबैक लिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी चुनाव के एलान से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहती है. पार्टी उम्मीदवारों का भी जल्द एलान करेगी, ताकि प्रत्याशियों को प्रचार के लिए वक्त मिल सके. बुधवार को पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होनी है.

बिहार आयेंगे राहुल और प्रियंका

बैठक के बाद बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि अभी जो काम हुआ, उसकी समीक्षा की गई. इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनी. प्रमंडल और जिला स्तर पर पार्टी की ओर से रैली की जल्द ही घोषणा की जाएगी. इसमें राहुल, प्रियंका और खरगे भी शामिल हो सकते हैं. महागठबंधन में नए सहयोगी रालोजपा और झामुमो को शामिल करने के बाद सीट शेयरिंग के अलावा आगामी अभियान और घोषणापत्र पर भी चर्चा हुई.

ये नेता थे बैठक में मौजूद

प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन अजय माकन के अलावा अन्य चारों सदस्य, विधायक दल नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल नेता मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पार्टी सांसद तारिक अनवर, मनोज कुमार और मो. जावेद के अलावा निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन और कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे.

कुछ सीटें बदलना चाहती है कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में बुधवार को हुई. इसमें कमेटी को मिले दावेदारों के आवेदनों पर विचार करते हुए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया. महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे में कांग्रेस पिछले चुनाव में मिली कुछ सीटें बदलना चाहती है. इसके लिए वह लगातार राजद के साथ चर्चा कर रही है. कांग्रेस यह संदेश भी नहीं देना चाहती है कि सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में कोई खींचखीं तान है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

8 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago