Bihar

पुलिस चौकस और लगातार चेकिंग अभियान, नेपाल में हिंसा के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

नेपाल के वर्तमान राजनीतिक हालात और हिंसा को देखते हुए बिहार के किशनगंज जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस की चौकसी जारी है। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर गश्ती बढ़ाई गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। एसपी सागर कुमार दूसरे दिन बुधवार को भी सीमावर्ती थाना के थानाध्यक्ष से स्थिति की जानकारी ले रहे थे।

विषेश रुप से नेपाल सीमा ,बंगाल व अन्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसे लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। भारत – नेपाल सीमा पर पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सागर कुमार स्वयं व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है। एसपी सागर कुमार ने सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा किएहतियातन इंडो नेपाल बॉर्डर व भारत बांग्लादेश बॉर्डर मार्ग के पास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

बिहार के 7 जिलों की सीमाएं सील

नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर सीमा से सटे बिहार के सात जिलों– पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की बॉर्डर सील कर दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पर आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है तथा सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को अलर्ट कर दिया गया है।

अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सोमवार को बताया कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए जिले की सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा पार से आने-जाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एसएसबी की 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने भी बताया कि फिलहाल बिहार से सटे नेपाल की सीमा पर शांति है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ में हैं। उन्होंने कहा कि जवान सीमा की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।नेपाल में कई सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध को लेकर युवाओं और पुलिस के बीच झड़प में 14 लोगों की मौत हो गई है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को तैनात किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago