Bihar

भागलपुर में अचानक कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, एयर एबुलेंस से पटना भेजने की तैयारी

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ने से शुक्रवार को हलचल तेज हो गई। वे गुरुवार को एनडीए की कार्यकर्ता सभा में शामिल होने जगदीशपुर आए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात जेएलएनएमसीएच में पैथोलॉजी जांच के बाद टाइफाइड की पुष्टि हुई।

मंत्री को लूज मोशन की गंभीर शिकायत थी। उनका इलाज जेएलएनएमसीएच के डॉ. रवि आनंद, डॉ. आनंद सिन्हा और डॉ. अमरेंद्र सिंह ने किया। वहीं, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मंत्री को पहले से कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन जांच में टायफाइड पाया गया।

शुरुआत में मंत्री ने भागलपुर में ही इलाज कराने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना भेजने का निर्णय लिया गया। डीएम ने एयर एंबुलेंस का प्रस्ताव रखा जिसे मान लिया गया।

मंत्री को पटना तक एयर एंबुलेंस में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो डॉक्टर अशोक सिंह और डॉ. अमरेंद्र उनके साथ भेजे जाएंगे।

डॉ. राजकमल चौधरी ने इलाज के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की थी। इधर, मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आना-जाना लगा रहा। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

5 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

6 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

8 घंटे ago