समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सभी प्रमुख रजिस्ट्री कार्यालयों में बीते चार दिनों से कामकाज पूरी तरह बाधित है। वजह है वित्त विभाग का ओ-ग्रोस पोर्टल ठप होना, जिसके जरिए भारतीय रिजर्व बैंक के नियंत्रण में चालान जमा किए जाते हैं। सिस्टम डाउन होने से चालान की प्रक्रिया रुक गई है और रजिस्ट्री कार्य ठप पड़ गया है।
समस्तीपुर, किशनपुर, रोसड़ा और दलसिंहसराय कार्यालयों की स्थिति यह है कि प्रतिदिन जहां करीब 250 रजिस्ट्री होती थीं, वहीं अब सिर्फ 20–25 मामलों में ही निबंधन हो पा रहा है। ये वही मामले हैं, जिनमें चालान पहले से जमा कर तिथि तय कर दी गई थी। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल कुछ लोग ही काउंटर तक पहुंच पा रहे हैं, जिनका कार्य पहले से लंबित है। बाकी रैयत दूर-दराज से आकर निराश होकर लौट रहे हैं।
राजस्व की बात करें तो सामान्य दिनों में जिले से प्रतिदिन 80 से 90 लाख रुपये सरकार को प्राप्त होते थे। लेकिन पिछले चार दिनों से कार्य पूरी तरह बाधित रहने के कारण सरकार को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि जिस प्रणाली पर करोड़ों रुपये का राजस्व निर्भर करता हो, उसे मजबूत बैकअप व्यवस्था के साथ चलाया जाना चाहिए। अभी तक वित्त विभाग या आरबीआई की ओर से समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस समयसीमा तय नहीं की गई है। इससे आम जनता और रजिस्ट्री कर्मी दोनों असमंजस की स्थिति में हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…