Samastipur

नदी में डूबने से रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत, 24 घंटे बाद जमुआरी नदी में उपलाता मिला शव

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनियां सूर्यकंठ गांव में शुक्रवार की सुबह जमुआरी नदी से एक रिटायर्ड होमगार्ड जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या-38 निवासी 80 वर्षीय देवनारायण साह के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग गुरुवार की सुबह शौच के लिए नदी किनारे गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे।

काफी खोजबीन के दौरान नदी किनारे उनका चप्पल और लोटा मिला। इसके बाद गुरुवार को दिनभर एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में बुजुर्ग के शव को तैरते देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र उपेंद्र साह भी होमगार्ड से रिटायर हो चुके हैं, जबकि छोटा पुत्र सत्येंद्र साह वर्तमान में होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है व यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago