समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

जमुई में पुलिस को घेरकर पीटने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, थाने में लंगड़ाते हुए परेड

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के कदुआतरी गांव में शराब निर्माण की सूचना पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर आदिवासियों के द्वारा किए हमले में 20 नामजद तथा 20-25 अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस दल ने एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में गांव में छापामारी कर 13 नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें 7 पुरुष तथा 6 महिला शामिल है।

छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। घेरकर पुलिसकर्मियों को पीटा था, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस थाने में सभी पुरुष आरोपी लंगडडाते हुए परेड करते दिखे। बरहट थाना में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओरसे बरहट पुलिस को सूचना दी गई थी, कि थाना क्षेत्र के कदुआतरी गांव में बड़ी संख्या में देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है।

IMG 20250904 WA0013IMG 20250626 WA0160

सूचना की जानकारी मिलने के बाद बरहट थानाध्यक्ष ने दो एसआई सहित पुरुष व महिला जवानों के साथ चौकीदार को छापामारी के लिए गांव भेजा। पुलिस दल एक घर में छापामारी कर बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कर उसे विनिष्ट कर रही थी।इसी दौरान आदिवासियों ने डुगडुगी बजा ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा कर लिया तथा पुलिस जवान पर टूट पड़े।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में छापामारी करने गए सभी महिला व पुरुष जवानों को गंभीर चोटें आई। हालांकि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया बावजूद उग्र भीड़ सुनने को तैयार नहीं थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस के हथियार भी छिनने का प्रयास किया जिसे पुलिस कर्मी बड़ी मुश्किल से बचाए।

IMG 20250821 WA0010

गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों में राजेन्द्र हांसदा, नरेश टुड्डू, सकलदेव हांसदा, राजकुमार टुड्डू, वीरेन्द्र हांसदा, लखन टुड्डू, दिनेश सोरेन, ललिता देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, शैली देवी, रुपा देवी और मालती देवी शामिल हैं। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। शीध्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आदिवासी समाज द्वारा पुलिस के साथ मारपीट किए जाने की घटना की जानकारी होते ही प्रखंड़ में रोष है। बुद्धिजीवियों ने इस घटना की निंदा किया तथा इसे दुर्भाग्य पूर्ण बताया।

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02