Bihar

महिलाओं के लिए नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा! अब सीधे खाते में 10-10 हजार, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की महिलाओं को काम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी. इस योजना की शुरुआत 22 सितंबर (सोमवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. पहले चरण में 50 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी. कुल मिलाकर 5 हजार करोड़ रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे.

राज्यभर में कार्यक्रम और लाइव दिखाया जाएगा

सोमवार सुबह 11 बजे इस योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम होगा. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को कहा है कि इस मौके को उत्सव की तरह मनाया जाए. मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होगा, ताकि हर महिला समूह और संगठन इससे जुड़ सके.

जिला स्तर: सभी 38 जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा, जिसमें कम से कम 1,000 महिलाएं शामिल होंगी.

प्रखंड स्तर: 534 प्रखंड मुख्यालयों में बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा और 500 महिलाएं शामिल होंगी.

संकुल स्तर: 1680 संकुल संघों में कार्यक्रम होगा, जिसमें 200 महिलाएं होंगी.

ग्राम संगठन स्तर: 70 हजार ग्राम संगठनों में लाइव प्रसारण होगा, प्रत्येक संगठन में 100 महिलाएं भाग लेंगी.

योजना का मकसद

यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है, जो अपना काम शुरू करना चाहती हैं या छोटा-मोटा कारोबार बढ़ाना चाहती हैं. महिलाएं इस पैसे का उपयोग खेती, पशुपालन, सिलाई-बुनाई, हस्तशिल्प और अन्य छोटे उद्योगों में कर सकती हैं. इसका उद्देश्य है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें और अपने परिवार की आर्थिक हालत बेहतर करें.

अब तक मिले आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना आसान रखा गया है. अब तक 1 करोड़ 5 लाख जीविका दीदियों ने आवेदन किया है. वहीं 1 लाख 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए आवेदन दिया है.

कौन उठा सकता है लाभ?
आवेदन करने का तरीका

गांव में: महिलाएं अपने ग्राम संगठन में आवेदन करेंगी. अगर कोई महिला समूह से जुड़ी नहीं है, तो पहले उसे आवेदन कर समूह से जुड़ना होगा.

शहर में: शहरी महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. हालांकि, जो पहले से एसएचजी से जुड़ी हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

30 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

51 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago