Bihar

बीमा कंपनी ने 50 लाख देने में आनाकानी की, अब देने पड़े 64.36 लाख

पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से फुलवारीशरीफ के विनोद शर्मा ने 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी। 18 अप्रैल, 2022 को उनकी मृत्यु हो गई। पत्नी गीता देवी नॉमिनी थी। गुर्दे की बीमारी का हवाला देकर बीमा कंपनी ने दावे को निरस्त कर दिया। मामला जिला उपभोक्ता आयोग तक पहुंचा। बीमा कंपनी को ब्याज सहित दावे की राशि के साथ मुआवजा का भी भुगतान करना पड़ा है। बीमा कंपनी ने गीता को कुल 64 लाख 36 हजार 18 रुपये का भुगतान किया है।

बीमा कंपनी ने 22 सितंबर, 2022 को लिखित रूप में गीता के दावे को निरस्त कर दिया था। यह आधार बताते हुए कि ऐसे मेडिकल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि विनोद शर्मा किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और पॉलिसी जारी होने के पहले से ही उनकी चिकित्सा हो रही थी। पॉलिसी के समय उन्होंने बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी थी। पॉलिसी 27 मई, 2021 को जारी हुई थी।

मामले की जांच-पड़ताल में पटना जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष प्रेम रंजन मिश्रा और सदस्य रजनीश कुमार ने पाया कि बीमा कंपनी के पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं, जिससे सिद्ध हो कि विनोद ने पॉलिसी खरीदते समय अपनी बीमारी की बात छुपाई, इसलिए दावे को अस्वीकार करना पूरी तरह से अवैध और निराधार है। दावा जायज है।

विद्वान निर्णयकर्ताओं ने बीमा कंपनी को शिकायत दर्ज होने की तिथि (29 सितंबर, 2022) से नौ प्रतिशत ब्याज जोड़ते हुए 50 लाख रुपये भुगतान का निर्देश दिया। मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न के एवज में एक लाख रुपये मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया में खर्च के एवज में 25 हजार रुपये अतिरिक्त। तीन माह के भीतर भुगतान का निर्देश था। बीमा कंपनी ने उससे पहले ही भुगतान कर दिया, क्योंकि आगे कानूनी कार्रवाई का डर था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

3 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

10 घंटे ago