Bihar

कांग्रेस ने ‘बीड़ी’ जलाई… JDU ने ‘मिर्ची’ लगाई; नीतीश के खासमखास नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा

केरल कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल से शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी-2) में केंद्र सरकार द्वारा राहत दिए जाने को बिहार एवं बीड़ी से जोड़ते हुए तीखा कटाक्ष किया। इस पर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) नेताओं ने कांग्रेस को घेरा। यही नहीं, कांग्रेस की किरकिरी हुई तो पोस्ट को हटा लिया। दरअसल, बीड़ी पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत एवं सिगरेट एवं तंबाकू पर 28 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किए जाने पर कहा था कि बीड़ी और बिहारी बी से शुरू होते हैं। इस पर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) नेताओं ने कांग्रेस को घेरा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के एक्स हैंडल को टैग करते हुए पलटवार किया। लिखा “पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान-यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। कांग्रेस बिहार से जुड़ा अपना इतिहास तक भूल चुकी है। वह कांग्रेस के अध्यक्ष और दो बार देश के राष्ट्रपति रहे देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के प्रदेश से घृणा करती है, इसलिए 55 साल राज करने वाली पार्टी ने लालू यादव से मिल कर बिहार को बीमारू राज्य बना दिया था। सम्राट के अतिरिक्त भाजपा के अन्य कई नेताओं ने भी कांग्रेस के करतूत पलटवार किया।

कांग्रेस की शर्मनाक हरकत

नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक्स पर लिखा है कि ये कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत है। झा ने कांग्रेस को कहा है- आपको बता दें कि बी से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! बी से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

2 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

8 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

16 घंटे ago