कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने वाले बिल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहीं पाला न बदल दें, इसलिए मोदी सरकार पीएम-सीएम वाला बिल लाई है। कन्हैया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले विधायक चोरी करती थी, फिर वोट चोरी करने लगी और अब मुख्यमंत्री चोरी करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा
कन्हैया कुमार गुरुवार को महागठबंधन द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। लखीसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कन्हैया ने कहा कि भाजपा एक वॉशिंग मशीन है। इसमें घुसते ही भ्रष्टाचारी लोग शिष्टाचारी बन जाते हैं। वहीं, जो लोग सवाल करते हैं, उन्हें देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा, “भाजपा न केवल अपने विरोधियों, बल्कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जैसे सहयोगियों पर भी दबाव बनाए रखना चाहती है। भाजपा संकेत दे रही है कि अगर नीतीश एक बार फिर पलटी मारने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें किसी मामले में फंसा दिया जाएगा। फिर 30 दिनों के लिए जेल में रखेंगे और बर्खास्त करवा देंगे। इसके बाद, आपके जदयू के सभी विधायकों को खरीद लिया जाएगा और उनसे ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाए जाएंगे।”
बेगूसराय के रहने वाले कन्हैया कुमार नई दिल्ली के जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह बिहार में कांग्रेस के युवा चेहरा हैं और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वे सक्रिय रूप से राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस में आने से पहले वे लेफ्ट पार्टी सीपीआई में रह चुके हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…